पटना , सितंबर 24 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बच्छराज व्यास की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

श्री चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा, "भारतीय जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रद्धेय पंडित बच्छराज व्यास जी की जयंती पर सादर नमन।"मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रसेवा एवं संगठन के प्रति पंडित बच्छराज व्यास का समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित