पटना , अगस्त 04 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने अपने शोक संदेश में कहा कि पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि एक दूरदर्शी शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं बिहार के पूर्व राज्यपाल के रूप में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र में अमिट योगदान दिया। उनका प्रेरणादायी जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा।

श्री चौधरी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य शुभचिंतकों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित