पटना , अक्टूबर 31 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने पटना के पाटलिपुत्र स्थित श्री सिन्हा के आवास 'अन्नपूर्णा भवन' पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित