बैतूल , सितंबर 27 -- मध्यप्रदेश के बैतूल में मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा है कि मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत क्षेत्र में सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। योजना के पहले चरण में 20 किलोमीटर तक की सड़कों को शामिल किया गया है। इसके बाद दूसरे चरण में 10 किलोमीटर तक की सड़कों को लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्राम पोहर की सड़क को योजना के दूसरे चरण में शामिल किया गया है और इसका निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पोहर की जर्जर सड़क को लेकर सोशल मीडिया पर ग्रामीणों की ओर से लगातार उठायी जा रही आवाज एवं सड़क की बदहाल स्थिति के फोटो और वीडियो साझा किये जाने के बाद एक वीडियो जारी कर सड़क निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।
विधायक के बयान के बाद ग्रामीणों को अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क लंबे समय से खराब है और बारिश के दौरान इसकी स्थिति और खराब हो जाती है। जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ के कारण आवागमन प्रभावित होने की बात कही जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित