पटना , सितंबर 13 -- ल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से वर्ष 2008-09 से संचालित मुख्यमंत्री श्रमशक्ति योजना के तहत अब तक 5,186 युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं में से एक हजार 191 युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया गया है। योजना के माध्यम से युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए सक्षम बनाया जा रहा है।
वर्ष 2008-09 में शुरू हुई मुख्यमंत्री श्रमशक्ति योजना ने अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं के कौशल विकास को नई दिशा दी है। योजना के तहत अब तक हजारों युवाओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से जोड़ा गया है। लगभग 17 वर्षों की अवधि में 5,186 युवाओं का प्रशिक्षण और 1,191 युवाओं का रोजगार से जुड़ना इस योजना के प्रभाव को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित