अलवर , फरवरी 07 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भारत में बाघ एवं पर्यावरण संरक्षण और अलवर के पर्यटन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अलवर में आठ फरवरी को हो रहे अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत 'अलवर टाइगर मैराथन' समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
आधिकारिक सू्त्रों ने शनिवार को बताया कि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी विशेष अतिथि होंगी।
सूत्रों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की 'अलवर टाइगर मैराथन' में 10 राज्यों के 18 हजार 500 से अधिक धावक शिरकत करेंगे। इसके अलावा इसमें सेना, सीमा सुरक्षा बल सहित कई अर्द्ध सैनिक बलों के जवान भी बड़ी संख्या में दौड़ लगाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित