रायपुर , जून 28 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत प्रदेशवासियों, विशेषकर माता-पिता एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे जन्म से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद अवश्य पिलाएं।

श्री साय ने रविवार को जारी संदेश में कहा कि बच्चों के भविष्य की सुरक्षा के लिए छोटी-सी सावधानी भी बड़ा बदलाव ला सकती है। उन्होंने कहा कि पोलियो की दो बूंद केवल दवा नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक अभिभावक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास भी यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि कोई भी बच्चा पोलियोरोधी खुराक से वंचित न रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित