रायपुर , नवंबर 07 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्य में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री साय ने शनिवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीपों और रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने के साथ ही समाज में भाईचारे, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से प्रदेश के सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित