भिण्ड , जुलाई 11 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भिण्ड जिले के लहार कस्बे के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भाटन ताल मैदान में आयोजित आमसभा में शामिल होकर लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त प्रदेशभर की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में एक क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर में कृषि उपज मंडी मैदान में उतरेगा। इसके बाद वे स्थानीय विधायक अंबरीश शर्मा (गुड्डू भैया) के पैतृक गांव सीकरी जागीर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता स्वर्गीय अरुणा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री भाटन ताल मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे और लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित