पटना , सितम्बर 17 -- ुख्यमंत्री राहत कोष में पटेल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से 71 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में आज पटेल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की और 71 लाख रुपये का चेक सौंपा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कंपनी के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित