लखनऊ , जनवरी 04 -- उत्तर प्रदेश में कानपुर की मूकबधिर बच्ची खुशी को उसकी खोई हुई आवाज़ मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संवेदनशील हस्तक्षेप और त्वरित निर्देशों के चलते खुशी का सफल इलाज संभव हो सका, जिससे उसके जीवन में एक नई शुरुआत हुई है।

26 नवंबर को खुशी ने अपने परिजनों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्ची की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बेहतर इलाज के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए थे।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद खुशी को उच्चस्तरीय चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसके परिणामस्वरूप उसका इलाज सफल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित