लखनऊ , जनवरी 22 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सहारनपुर और हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सबसे पहले सहारनपुर जाएंगे, जहां वह मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी सहारनपुर में जडोदा जट्ट गांव स्थित आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल पहुंचेंगे। यहां वह नाथ संप्रदाय के एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुरथल स्थित नागे बाबा मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे और 'आठ मान' के भंडारे में भी सम्मिलित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित