वाराणसी , जून 12 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच गए हैं। पुलिस लाइन से सीधे वे सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट में जनकल्याण योजनाओं के कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। वे प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों को देखेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। साथ ही काशी में चल रहे विकास कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उनका काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन का भी कार्यक्रम है।

शनिवार को मुख्यमंत्री काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आयोजित विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित