लखनऊ , सितंबर 14 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और अधिवक्ताओं के लिए निर्मित चैंबरों की चाबी भी सौंपेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे लोकायुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम लखनऊ के गोमती नगर स्थित लोकायुक्त कार्यालय, टीसी-46, विभूति खंड में आयोजित किया जाएगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 2:45 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। यहां हाईकोर्ट क्रिकेट मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित