गोरखपुर , फरवरी 14 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर शहर में बने पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करने के बाद कहा कि विकास कैसे होता है, आज गोरखपुर उसका मॉडल बन चुका है।
गौरतलब है कि यह कल्याण मंडपम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विधायक निधि से गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की तरफ से 2.47 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। योगी ने गोरखपुर शहर के वार्ड नंबर 22 जंगल तुलसीराम के बिछिया कॉलोनी में बने शहर के पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कैसे होना चाहिए वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश उस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है आज गोरखपुर में सबकुछ है और उत्तर प्रदेश में भी सब कुछ है।
कल्याण मंडपम के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को देवाधिदेव महादेव की उपासना के महापर्व महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज विकास के कार्य हर एक स्तर पर किए जा रहे हैं। अभी केंद्र और प्रदेश सरकार के बजट में युवाओं, महिलाओं सहित समाज के प्रत्येक तबके के लिए ढेर सारी स्कीम आई हैं। ये ढेर सारी स्कीम समय.समय पर प्रारंभ होगी तो उसका लाभ प्रदेशवासियों के साथ गोरखपुरवासियों को भी प्राप्त होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित