रांची , जून 26 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मोहर्रम पर्व पर आज राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, हज़रत इमाम हुसैन साहब की शहादत सत्य, इंसाफ, इंसानियत और भाईचारे की अमर मिसाल है। उनका बलिदान हर दौर में जुल्म और अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है। मुहर्रम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन साहब की शहादत को नमन।

वहीं डॉ अंसारी ने लिखा , मोहर्रम की शहादत के पावन अवसर पर झारखंड एवं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की महान शहादत हमें सत्य, न्याय, इंसानियत, त्याग और अत्याचार के विरुद्ध डटकर खड़े रहने की प्रेरणा देती है। आइए, इस पावन अवसर पर प्रेम, भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द को और मजबूत बनाने का संकल्प लें।

"या हुसैन"मोहर्रम की शहादत को ख़िराज-ए-अक़ीदत।

सभी झारखंडवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित