अगरतला , मई 16 -- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने राज्य के दूरदराज और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 24 मोबाइल मेडिकल वाहन इकाईयों को हरी झंडी दिखा कर शुरूआत की । इसका मुख्य मकसद राज्य के सुदूर और पहाड़ी इलाकों के आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (एडीसी) क्षेत्रों तक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री साहा ने त्रिपुरा के सबसे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों सहित हर नागरिक तक अच्छी चिकित्सा सेवा पहुंचाने के सरकार के वादे पर जोर दिया। उन्होंने उन बड़े लाभों पर जोर दिया जो मोबाइल मेडिकल यूनिट्स आबादी के एक बड़े हिस्से, खासकर एडीसी इलाकों के निवासियों को सीधे दूर-दराज के इलाकों में प्राथमिक चिकित्सा सेवा, नियमित मेडिकल चेक-अप, रोग निदान सहायता, जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य देखभाल मदद और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा देकर पहुंचाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित