चंडीगढ़ , मई 01 -- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को सदन के अंदर विपक्ष द्वारा उनके खिलाफ लगाये गये आरोपों पर स्वयं स्पष्टीकरण देना चाहिए। यहां पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान, इस मामले पर राजा वड़िंग ने कहा कि जब आरोप सीधे तौर पर मुख्यमंत्री पर लगे हैं, तो उन्हें खुद ही सफाई देनी चाहिए। उन्होंने पूछा कि विपक्ष के आरोपों को खारिज करने के लिए आगे आने में क्या बड़ी बात है? उनकी चुप्पी विपक्ष द्वारा लगाये गये आरोपों को और मजबूत करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित