बरेली , अक्टूबर 12 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर बरेली में प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों का सम्मान करेंगे।
रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले समारोह में ग्राम सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उसके बाद बरेली क्लब मैदान पर आयोजित जनसभा में भी भाग लेंगे।
प्रशासन ने बताया मुख्यमंत्री मंगलवार 13 अक्टूबर दोपहर 11:45 बजे बरेली हवाई मार्ग से पहुंचेंगे। बरेली में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर अपराह्न 3:00 बजे रवाना होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित