चंडीगढ़ , जुलाई 26 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को हिसार में पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं उद्योगपति सुभाष चंद्र से मुलाकात कर उनके पिता नंद किशोर गोयनका के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने अग्रसेन भवन में आयोजित शोक सभा में शामिल होकर दिवंगत नंद किशोर गोयनका को पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय नंद किशोर गोयनका ने अपना संपूर्ण जीवन गौसेवा, समाजसेवा और राष्ट्र सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित