भोपाल , जुलाई 15 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर प्रदेश के युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा, कौशल, नवाचार और उद्यमिता विकसित भारत तथा समृद्ध मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि राज्य सरकार युवा शक्ति को आत्मनिर्भर, सक्षम और रोजगारोन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के युवा अपने कौशल, प्रतिभा और सामर्थ्य के बल पर प्रगति तथा राष्ट्र निर्माण के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित