भोपाल , अक्टूबर 21 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनसंघ के स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक की 75 वर्षों की वैचारिक यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

डॉ. यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवदर्शन से पुष्ट यह गौरवशाली यात्रा राष्ट्र प्रथम और जनसेवा के आदर्शों को समर्पित करोड़ों देशभक्तों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आह्वान किया कि इस वैचारिक विरासत से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण और अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता और मजबूत करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित