भोपाल , जुलाई 21 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि श्रद्धेय लालजी टंडन 'बाबूजी' का सादगी, सेवा और संगठन के मूल्यों से परिपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के प्रति स्वर्गीय टंडन का समर्पण सदैव जनसेवा के पथ पर मार्गदर्शन करता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित