पटना , अक्टूबर 17 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी के अवसर पर शनिवार को पटना में विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना के साथराज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने जगदेव पथ स्थित मून क्लब की श्री दुर्गा पूजा समिति, बोरिंग रोड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के सामने भद्र काली मंदिर की श्री दुर्गा पूजा समिति तथा बोरिंग रोड चौराहा स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा की आराधना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे और समृद्धि की ओर अग्रसर हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित