उज्जैन , अक्टूबर 19 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन की बंगाली कॉलोनी स्थित कालीबाड़ी के श्री श्री काली माता मंदिर पहुंचकर मां काली के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बंगाली समाज के लोगों को स्वामित्व के पट्टे जारी करने के संबंध में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को आवश्यक निर्देश भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित