मंडला , अक्टूबर 12 -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंडला जिले के टटारी में स्कूल के बच्चों से आत्मीय संवाद किया। टटारी हेलीपैड जाते समय उन्होंने एक निजी विद्यालय के सामने अपना काफिला रुकवाया और वहां चल रही प्रार्थना सभा में शामिल विद्यार्थियों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर बच्चे और शिक्षक प्रसन्न हुए। डॉ. यादव ने बच्चों को प्रार्थना करते देखा तो उनके बीच पहुंचकर स्नेहपूर्वक बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों के नाम, उनकी कक्षा और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। उनकी अप्रत्याशित उपस्थिति से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बन गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित