चंडीगढ़ , मार्च 27 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार भेंट की।
बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने सपरिवार उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों के बीच आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।
मुख्यमंत्री ने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के समाज में सद्भावना और नैतिक मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित