हरदा , अक्टूबर 08 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 09 अक्टूबर को हरदा जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे हेलीकॉप्टर से हरदा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री हरदा जिला चिकित्सालय का भ्रमण एवं निरीक्षण तथा वृद्धाश्रम का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे जिला पंचायत हरदा में आयोजित उद्यमी संवाद, यशस्वी संवाद, अग्रणी कृषि संवाद और आमजन संवाद में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जिला स्तरीय समीक्षा बैठक तथा समाधान ऑनलाइन शिकायत निवारण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.10 बजे हरदा से भोपाल के लिए रवाना होंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित