भोपाल , अगस्त 06 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्रीमती स्वराज का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति निष्ठा, जनसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता तथा संकट की घड़ी में प्रत्येक भारतीय के प्रति उनकी संवेदनशीलता सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित