उज्जैन , सितम्बर 27 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन के महाकाल लोक में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 138वें एपिसोड का श्रवण किया।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, महापौर मुकेश टटवाल, अन्य जन प्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूर्ण होने तथा श्रद्धेय श्री अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी का उल्लेख किया।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देश को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करते हैं। हम सभी को उनके आह्वान पर विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित