भोपाल , जनवरी 28 -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में गौमाता पर आधारित फिल्म 'गोदान' का ट्रेलर लॉन्च किया और फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया। यह फिल्म आगामी 6 फरवरी को रिलीज होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं जनप्रतिनिधियों के साथ फिल्म देखने जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे बाल्यकाल से गोपालन और गोसेवा से जुड़े हैं। गौमाता न केवल दूध देती है, बल्कि वातावरण को सकारात्मक बनाए रखने का कार्य भी करती है। गो सेवा से प्राप्त संतोष अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि गौ माता का महत्व हमारी संस्कृति में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के युग से सर्वोपरि रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित