भोपाल , अक्टूबर 18 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले के घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामेश्वर अखंड के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय रामेश्वर अखंड का योगदान और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी।
डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों और कार्यकर्ताओं को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित