भोपाल , अक्टूबर 11 -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकनायक एवं भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने आपातकाल के दौरान देशव्यापी जनआंदोलन का नेतृत्व किया। उनका संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित