भोपाल , जुलाई 29 -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त गुरुजनों एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि संस्कार, विवेक और जीवन का सही मार्ग भी दिखाते हैं। गुरु के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है तथा जीवन सफल और सार्थक बनता है।
उन्होंने कामना की कि गुरुजनों के आशीर्वाद से सभी के जीवन में ज्ञान, सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का प्रकाश बना रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित