भोपाल , अक्टूबर 05 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सिख पंथ के संस्थापक और प्रथम गुरु गुरु नानक देव के ज्योति-ज्योत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव ने दया, करुणा, परोपकार और सेवा के माध्यम से विश्व कल्याण का मार्ग दिखाया, जिसे आत्मसात कर मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्पित रहना चाहिए।

डॉ. यादव ने महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर भी उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती नारीशक्ति की अद्वितीय प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने बाज बहादुर की सेना के दांत खट्टे कर मुगलों की सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया था। उनका पराक्रम सदैव देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित