भोपाल , अक्टूबर 22 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए नमन किया है।
डॉ. यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले अशफाक उल्ला खां अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। काकोरी ट्रेन एक्शन जैसे ऐतिहासिक क्रांतिकारी अभियान में उनकी भूमिका और देश की आजादी के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मां भारती की सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की अशफाक उल्ला खां की गौरवगाथा युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित