भोपाल , अगस्त 24 -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म विभूषण अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि श्री जेटली के प्रखर विचार, ओजस्वी वाणी और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण भावी पीढ़ियों को सदैव देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने क्रांतिकारी शहीद शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर भी उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि राजगुरु ने जेपी सॉन्डर्स के विरुद्ध कार्रवाई और केंद्रीय असेंबली में बम विस्फोट के माध्यम से ब्रिटिश शासन की दमनकारी ताकतों को चुनौती दी। राष्ट्र उनके बलिदान और योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित