उज्जैन , अगस्त 28 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को सड़क मार्ग से खाचरौद से उज्जैन आगमन के दौरान उन्हेल रोड स्थित ग्राम तुमड़ावदा पहुंचकर श्री सागोती माता मंदिर में दर्शन एवं पूजन किया तथा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी बहनों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित