बैतूल , मार्च 14 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को बैतूल पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बैतूल पहुंचे, जहां से वे सीधे गंज स्थित खंडेलवाल निवास पहुंचे। उन्होंने हेमंत खंडेलवाल और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरभि खंडेलवाल के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हेमंत खंडेलवाल ने अपनी पुत्री की लंबे समय तक समर्पित भाव से सेवा की और परिवार ने पूरी निष्ठा के साथ उनकी देखभाल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित