भोपाल , मार्च 04 -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कामना की है कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरे तथा समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और एकता के रंग सदा प्रखर बने रहें।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों के साथ रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर फाग और रंगोत्सव के गीतों के साथ अतिथियों को गुजिया, ठंडाई और विभिन्न प्रकार के पकवान परोसे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित