रुद्रपुर , अप्रैल 06 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह नगर खटीमा में 09 अप्रैल को होने वाले सेवा शौर्य सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान वे नव निर्मित सीएसडी कैंटीन का लोकार्पण भी करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि समारोह में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित