उज्जैन , जनवरी 25 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में आज सुबह उज्जैन राहगीरी के दौरान आनंद उत्साह और उमंग की राजधानी बना, जिसमें बच्चों, युवाओं और महिला- पुरुषों का उत्साह देखने लायक रहा। यहां पर सभी लोग एक ही रंग में रंगे हैं।
इस मौके पर डॉ यादव ने लोगों का उत्साह बढाया तथा अनेक संस्कृति मंचों ने मुख्यमंत्री के स्वागत में संगीत, नृत्य ढोल बजाकर अपने उत्साह को जाहिर कर संस्कृति के रंग से उज्जैन को सरोवर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित