पटना , सितंबर 24 -- बिहार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना मेहनती, हुनर, आत्मविश्वासी युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। योजना का लाभ लेकर प्रदेश के कई कर्मठ युवाओं एवं महिलाओं का उद्यमी बनने का सपना साकार कर अपनी अलग पहचान कायम करने में सफल रहे हैॆ। इस योजना का लाभ लेने के बाद हजारों ऐसे युवा है,जिन्होंने स्वरोजगार करके राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही अपने आस-पास के लोगों को रोजगार देकर उन्हें भी आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण के इम्तियाज अली की कहानी भी नौजवानों के लिए बेहद प्रेरणादायक है। इम्तियाज अली बताते हैं कि रेडीमेड गारमेंट का कारखाना शुरू करना उनके बचपन का सपना रहा है। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से साइबर कैफे समेत अन्य जगहों पर छोटी-मोटी नौकरियां कर अपना भरण-पोषण कर रहे थे। फिर उन्हें सोशल मीडिया व समाचार पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की जानकारी मिली। जिसके लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के कुछ दिन बार बिहार सरकार द्वारा व्यवसायिक प्रशिक्षण का अवसर भी दिया गया। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अली इंटरप्राइजेज रेडिमेंट गारमेंट फैक्ट्री खोल कई लोगों को रोजगार देने का काम किया।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत इम्तियाज अली को तीन किश्तों में 7.50 लाख का ऋण प्राप्त हुआ। जिससे इम्तियाज ने कारखाने के लिए शेड, मशीन एवं जरूरी उपकरण और रॉ मटिरियल की व्यवस्था की। वर्तमान में रेडिमेड गारमेंट्स फैक्ट्री में 5 लोग कार्यरत हैं। उनके प्रोडक्ट की मांग बिहार के अलावा अन्य राज्यों से भी हो रही है। वे अपने सपनों के सच होने का पूरा श्रेय बिहार सरकार की इस कल्याणकारी योजना को देते हैं। साथ ही वे यह भी कहते है कि बिहार में अब पूंजी के अभाव के कारण कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहेगा। डबल इंजन की सरकार में नौकरी के साथ उद्यमी बनने का सपना भी पूरा होता दिख रहा है।

वहीं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के जरिये अपने लक्ष्य को हासिल करने वाले अजय कुमार पासवान ने गांव से फर्नीचर निर्माण का सफर किया। मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत ग्राम बसहा टोला, कमरगामा अजय कुमार पासवान की सफलता की कहानी ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार, हुनर और निरंतर प्रयास की मिसाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित