पटना, मार्च 17 -- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में विस्तार किया गया है।
बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है।
आवेदन की अंतिम तिथि को 23 मार्च .2026 के अपराह्न 5:00 बजे तक विस्तारित किया जाता है।इच्छुक आवेदक उद्यमी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 1800 345 6214 पर किसी भी जानकारी के लिये कॉल किया जा सकता है। उद्योग विभाग, बिहार सरकार सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील करता है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय पर आवेदन करना सुनिश्चित करें, जिससे तकनीकी असुविधा से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित