नयी दिल्ली , अगस्त 15 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वाधीनता दिवस संबोधन में कहा कि पिछले एक दशक में करीब 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किये जा रहे हैं जिनसे विशेष रूप से छोटे मझोले उद्यमों के लिए विश्व बाजार में विस्तार करने का बड़ा अवसर आया है और उन्हें इसका फायदा उठाना चाहिए।

उन्होंने इसके लिए उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने और लागत घटाने की जरूरत पर बल दिया।

लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में श्री मोदी ने कहा , '... आज भारत की प्रोफाइल (तस्वीर) पूरी तरह बदल रही है। आज भारत दुनिया के लिए एक स्वीकृत और सम्माननीय देश के रूप में बन रहा है। भारत के पास स्थिर पॉलिटिकल मैंडेट है, स्थिर सरकार है, भारत में जीवंत लोकतंत्र है, भारत का मजबूत न्याय तंत्र है और हम सबको दिशा देने वाला भारत का संविधान है और अब दुनिया हमारे इस सामर्थ्य को पहचानने लगी है।"उन्होंने कहा, " और इसलिए 2014 के बाद, दुनिया के करीब 40 देशों के साथ हमारा एफटीए एग्रीमेंट (मुक्त व्यापार समझौता) हो रहे हैं। .... यह एक बहुत बड़ा अवसर है और इसलिए खास करके मैं मेरे सूक्ष्म , लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को कहना चाहूंगा कि हमें इस मौके को छोड़ना नहीं है। दुनिया में हमें पहुंचना है, भारत के उत्पाद की हर चीज विश्व के बाजार में पहुंचे और चाहे हमारा टेक्सटाइल हो, हमारी मशीनरी हो, दवाइयां हो, हमने मौका छोड़ता नहीं है, लेकिन वैश्विक जो पैरामीटर्स हैं, उस पैरामीटर (मानकों) को हमें पार करना होगा। हमें दुनिया से जो मिलता है, उससे अच्छा देना पड़ेगा। दुनिया में जो मिलता है, उससे सस्ता देना पड़ेगा।"उल्लेनीय है कि इन व्यापार समझौतों में 27 सदस्य देशों वाले यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ हुआ अब तक का सबसे बड़ा समझौता भी है जिसकों अमल में लाने की बातचीत चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित