समस्तीपुर, फरवरी 18 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान दिये गए निर्देश पर समस्तीपुर जिले के मुक्तापुर जलाशय को करीब 39 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने की कार्य योजना तैयार कर ली गई है।

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बुधवार को स्थल निरीक्षण के बाद यहां बताया कि लगभग 50 एकड़ मे फैली इस जलाशय क्षेत्र मे इको-पार्क और लेकफ्रंट को मिथिला हाट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये यहां आधुनिक वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बनाया जायेगा।

श्री कुशवाहा ने बताया कि जलाशय के चारों ओर सीढ़ियों का निर्माण, पाथवे, बैठने की व्यवस्था और प्रकाश की बेहतरीन व्यवस्था की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित