आइची-नागोया (जापान) , सितंबर 23 -- एशियाई खेलों में भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने बुधवार को 60 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए बहरीन के हम्सा वोगेल को हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है।
आज यहां मुकबाले की शुरुआत में भारतीय मुक्केबाज ने संभलकर शुरुआत की और असरदार पंच लगाए। इसके बाद वोगेल ने दूसरे राउंड में आक्रामक शुरुआत की, लेकिन अंकुश ने इसका मजबूती से जवाब देते हुए मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित