मुंबई , जून 9 -- महाराष्ट्र में ठाणे शहर के मुंब्रा के पास शिलफाटा इलाके में एक टायर गोदाम में भीषण आग लग गयी। अग्निकांड में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जबकि लाखों रूपये की संपत्ति को इससे नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।

दमकल की गाड़ियां और पानी के टैंकर बचाव कार्य में जुटे हैं। आग बुझाने के प्रयास किये जा रहे हैं। यह घटना एक व्यस्त सड़क के किनारे हुई, जहां आस-पास से वाहनों को गुजरते देखा गया।

आग बुझाने के काम को सुचारू रूप से चलाने के लिये सड़क के एक तरफ वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है, जबकि दूसरी तरफ से वाहनों को जाने की अनुमति दे दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित