मुंबई , मई 23 -- राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो अलग-अलग अभियानों में करीब 11.25 करोड़ रुपये मूल्य की 2.25 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। इस अंतरराष्ट्रीय तस्करी के सिलसिले में चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।
डीआरआई अधिकारियों को इथियोपिया के अदीस अबाबा से आ रहे इन संदिग्ध यात्रियों के संबंध में पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर हवाई अड्डे पर इन्हें रोका गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने भारत में तस्करी के उद्देश्य से नशीले पदार्थों से भरे कैप्सूल निगल लिए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित