मुंबई , सितंबर 16 -- महाराष्ट्र के मुंबई और इसके उपनगरों में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं पर हल्की बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जताया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग द्वारा आज सुबह 08:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान में दिन के दौरान शहर और उपनगरीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई में रुक-रुक कर बारिश हुई, जिसमें पश्चिमी उपनगरों में सबसे अधिक औसत बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह 08:00 बजे से बुधवार सुबह 08:00 बजे की अवधि के दौरान शहर में औसत 10.52 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी उपनगरों में 12.46 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 16.20 मिमी बारिश हुई।

इस बीच विभाग ने शहर के लिए ज्वार-भाटा का पूर्वानुमान भी जारी किया है। आज सुबह 08:56 बजे 2.22 मीटर का उच्च ज्वार आने की उम्मीद जतायी गयी, जिसके बाद अपराह्न 02:41 बजे 3.61 मीटर का एक और उच्च ज्वार आने का अनुमान जताया गया है।

विभाग के अनुसार आज रात 08:31 बजे 1.04 मीटर का निम्न ज्वार आ सकता है। गुरुवार तड़के 03:23 बजे 3.69 मीटर का एक और उच्च ज्वार आने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा शहर में समय-समय पर बारिश जारी रहने के कारण, निवासियों को यात्रा करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर तेज बारिश और निचले इलाकों में जल भराव होने की अनुमान जताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित